
लातेहार: लातेहार में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA-JGUA) के तहत अनुसूचित जनजाति बाहुल्य पंचायतों में होने वाले सर्वेक्षण हेतु ‘जनसेतु ऐप’ का उपयोग करने के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देशानुसार, परियोजना निदेशक प्रवीण गगरई की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
प्रशिक्षण में पंचायत सेवकों और जनसेवकों को जनसेतु ऐप के माध्यम से आदिम जनजातियों के सर्वे की प्रक्रिया और डाटा अपलोड करने की विस्तृत जानकारी दी गई। यह सर्वे जनमन योजना के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य अनुसूचित जनजाति समुदाय की सामाजिक-आर्थिक स्थिति का समग्र आकलन कर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना है।
गौरतलब है कि जनजातीय गौरव वर्ष 2025 के आलोक में लातेहार जिले के उन 90 पंचायतों, जहां अनुसूचित जनजाति की आबादी 50 प्रतिशत से अधिक है, वहां 269 ग्रामों में 15 जून से 30 जून 2025 तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
इन शिविरों में निम्नलिखित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी:
- आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड
- जाति प्रमाण-पत्र, स्थानीय प्रमाण पत्र
- किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान योजना
- जन-धन खाता, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन
- पीएम विश्वकर्मा योजना आदि।
इस अवसर पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्रेयांस, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, सभी संबंधित पंचायत सेवक, जनसेवक और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
प्रशिक्षण का उद्देश्य जनजातीय समाज के विकास में तकनीक आधारित पारदर्शिता लाना और सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित लोगों को जोड़ना है। प्रशिक्षण के सफल आयोजन के साथ ही शिविरों के लिए तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है।
![]()
rồng bạch kim.tv