मानसिक और मिर्गी रोग से पीड़ित मरीजों के इलाज हेतु खूँटी में लगाया जाता है स्वास्थ शिविर

प्रत्येक महीने चौथे मंगलवार को संजीवनी ग्राम ट्रस्ट और विरसा विकास समिति के संयुक्त तत्वाधान में रिनपास, कांके, राँची के सहयोग से मानसिक (विछिप्त )एवं मिर्गी रोग से पीड़ित मरीजों के लिए खूँटी तिरला ग्राम में संजीवनी ग्राम ट्रस्ट की सचिव आरती कुमारी और विरसा विकास समिति के संरक्षक पूर्व मंत्री गोपाल कृष्णा पातर उर्फ़ राजा पीटर के द्वारा रिनपास के डॉक्टरों के सहयोग से हर माह UM Kids garden school परिसर में स्वास्थ शिविर का आयोजन पिछले कई वर्षो से किया जाता है ताकि समाज के निर्धन पीड़ित व्यक्ति का भी समुचित इलाज हो सके। इस शिविर के आयोजन से अबतक डेढ़ लाख मरीज स्वस्थ हो चुकें है।

आयोजनकर्ताओं का आमजनों से निवेदन है कि यदि आपके आस पास ऐसे मरीज हैं तो बीमारी से पीड़ित मरीज को उनके पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ शिविर में निर्धारित दिन और समय में इलाज हेतु लेकर जाने की सलाह दें।

Loading

Leave Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *