
लातेहार: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (B-PMFBY) रब्बी 2024 के अधिसूचित क्षेत्र और बीमित फसलों की गुणवत्ता जांच (Quality Check) हेतु जिला स्तरीय निगरानी समिति (DLMC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य बीमित फसलों की स्थिति की समीक्षा करना और त्रुटिपूर्ण मामलों का समाधान सुनिश्चित करना था।
बैठक के दौरान जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि चना, आलू, सरसों एवं गेहूं जैसी रब्बी फसलों का बीमा ICICI लोम्बार्ड बीमा कंपनी द्वारा कराया गया है। कुल 4297 किसानों की 3964.576 हेक्टेयर भूमि को बीमा कवरेज में लाया गया है।
हालांकि, बीमा कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 445 किसानों का डेटा त्रुटिपूर्ण पाया गया है। इस पर DLMC ने निर्णय लिया कि इन किसानों का सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए ICICI लोम्बार्ड को निर्देश दिया गया कि वह सभी त्रुटिपूर्ण मामलों की हार्ड कॉपी उपलब्ध कराए, ताकि सत्यापन उपरांत अगली DLMC बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत की जा सके।
बैठक में अपर समाहर्ता श्री रामा रविदास, जिला कृषि पदाधिकारी श्री अमृतेश कुमार सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चन्दन, जिला गव्य एवं मत्स्य विकास पदाधिकारी, डीडीएम (नाबार्ड) सहित कई विभागीय अधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।
बैठक के दौरान योजना के पारदर्शी क्रियान्वयन एवं किसानों को समय पर बीमा लाभ देने पर जोर दिया गया। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों के हित में सटीक व त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और सत्यापन प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।
![]()









Leave a Reply