JHARKHANDI NAGADA

खबर एक नजर सबसे पहले

सरकार की उदासीनता के कारण निकाय चुनाव में विलम्ब – सांसद बुंडू नगर पंचायत में विधायक और प्रशासक का गठजोड़ -पूर्व मंत्री

नगाड़ा संवाददाता – बुंडू अनुमंडल कार्यालय के समक्ष सोमवार को भाजपा ग्रामीण जिला इकाई की ओर से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन जिलाअध्यक्ष विनय महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने कहा कि झारखण्ड सरकार लोकतान्त्रिक संस्थाओं को जानबूझकर कमजोर कर रही है। इसीलिए नगर निकाय चुनाव समय पर नहीं करा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार वैलेट पेपर की जगह ई वी एम से चुनाव संपन्न कराये।निकाय सरकार नहीं के कारण केंद्र की योजनाओं का लाभ लेने से प्रदेश की जनता वंचित है।

कार्यक्रम में उपस्थित झारखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री राजा पीटर ने कहा कि नगर निकयों की सरकार नहीं होने के कारण अफसरशाही हावी है। बुंडू बस स्टैंड का उदाहरण देते हुए कहा की निविदा तो हो रहें हैं लेकिन यात्रियों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है।बुंडू नगर पंचायत में घर -जमीन का रेंट रशीद लेने के लिए एक्स्ट्रा भुगतान करना पड़ता है। बुंडू नगर में लॉटरी का अवैध कारोबार धड़ले से चल रहा है।उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार का कहना है कि हमें केंद्र की सरकार बकया पैसा नहीं दे रही है। हमारा कहना है कि देश के अन्य राज्यों में राजस्व बढ़ाने के लिए लाटरी का ब्यापार सरकार खुद करती है, तो झारखण्ड की सरकार को वैध तरीके से बालू और लाटरी का ब्यापार करने से किसने रोका है।

धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, पूर्व विधायक गंगोत्री कुजर, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, महिला प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश उराव, विवेक आनंद जायसवाल और अन्य भाजपाई ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम के मौके पर कपिल महतो, लक्ष्मन सिंह मुंडा, माधुरी देवी रामसाय मुंडा रेखा महतो भास्कर मुख़र्जी, सुबोध मुख़र्जी सहित सैंकड़ो कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *