झारखंड शराब घोटाला:एमआरपी से अधिक वसूली मामले में उत्पाद सचिव मनोज कुमार को ACB का नोटिस


राँची: झारखंड में शराब की बिक्री में एमआरपी से अधिक वसूली और घोटाले के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। इस सिलसिले में एसीबी ने उत्पाद एवं मद्यनिषेध विभाग के वर्तमान सचिव मनोज कुमार को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है।

इस घोटाले में आरोप है कि राज्य भर में शराब दुकानों पर उपभोक्ताओं से निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूली जा रही थी, और इस अतिरिक्त कमाई का बंदरबांट विभागीय स्तर पर किया गया।

एसीबी की प्रारंभिक जांच में फर्जी बैंक गारंटी, अनधिकृत भुगतान, और एक विशेष बीयर कंपनी को अनुचित लाभ पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप सामने आए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, मनोज कुमार से पूछताछ में इन बिंदुओं पर विस्तृत जवाब मांगा गया है। एसीबी जल्द ही अन्य अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों से भी पूछताछ कर सकती है।

इस मामले ने राज्य की नौकरशाही में हलचल मचा दी है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई और बड़े नामों का खुलासा हो सकता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *