
झारखंड में शराब घोटाले की जांच कर रही राज्य सरकार की एंटी करप्शन ब्यूरो ने राँची के चर्चित ऑटोमोबाइल व्यवसायी विनय सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट की मांग की है। बताया जा रहा है कि विनय सिंह, निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे के करीबी माने जाते हैं।
कांड संख्या 9/2025 की जांच कर रही टीम ने एसीबी के विशेष लोक अभियोजक के माध्यम से अदालत में यह आवेदन दाखिल किया है। हालांकि, कोर्ट की ओर से अभी तक वारंट जारी नहीं किया गया है।
लेकिन एसीबी की इस पहल के बाद विनय सिंह की परेशानी बढ़ना तय माना जा रहा है, क्योंकि एजेंसी उन्हें तलाश रही है
![]()













Leave a Reply