महासिंहपुर में दो अबुआ आवास लाभार्थियों ने किया गृह प्रवेश

बरहरवा।
राजमहल प्रखंड के महासिंहपुर पंचायत अंतर्गत जमालपुर गांव में मंगलवार को अबुआ आवास योजना के तहत निर्मित दो आवासों का गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य सुष्मिता देवी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश मंडल, अबुआ आवास प्रभारी संतोष सिंह, पंचायत मुखिया सुनीता कुजूर, पंचायत समिति प्रतिनिधि राजेश बड़ा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और नारियल फोड़ कर लाभुकों को उनके नए मकान में गृह प्रवेश करवाया।

इस अवसर पर लाभार्थी मानती देवी और मीरा करकट्टा ने नए पक्के मकान के लिए मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पहले वे कच्चे मकान में किसी तरह जीवन यापन कर रहे थे, लेकिन अब उन्हें पक्का आवास मिलने से बहुत राहत और खुशी मिली है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Loading

Leave Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *