JHARKHANDI NAGADA

खबर एक नजर सबसे पहले

हजारीबाग:मार्खम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में वोकेशनल कोर्स में नामांकन शुरू,20 जून तक करें आवेदन

हजारीबाग, जून 2025
मार्खम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, हजारीबाग में सत्र 2025–28 के लिए त्रिवर्षीय वोकेशनल स्नातक पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी झारखंड चांसलर पोर्टल (www.jharkhanduniversities.nic.in) के माध्यम से 20 जून शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कॉलेज में निम्नलिखित चार वोकेशनल कोर्स संचालित हैं:

  1. बैचलर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC)
    • योग्यता: किसी भी स्ट्रीम से 10+2 उत्तीर्ण, न्यूनतम 45% अंक आवश्यक।
  2. बैचलर इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA)
    • योग्यता: आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स स्ट्रीम से 10+2 पास, न्यूनतम 45% अंक आवश्यक।
  3. बैचलर इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी (BMLT)
    • योग्यता: साइंस स्ट्रीम से 10+2 पास (फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी/मैथ्स), या DMLT धारक, न्यूनतम 45% अंक।
  4. बैचलर इन कंप्यूटर एप्लिकेशन (BCA)
    • योग्यता: इंटरमीडिएट में गणित/बिजनेस मैथ/कंप्यूटर साइंस में से कोई एक विषय होना अनिवार्य, न्यूनतम 45% अंक।

सीटें सीमित हैं, इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर लें। ये वोकेशनल पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को विशेष दक्षता प्रदान करते हैं, जिससे वे संबंधित क्षेत्रों में बेहतर करियर बना सकते हैं।

अधिक जानकारी एवं आवेदन हेतु:
👉 चांसलर पोर्टल लिंक

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *