तमाड विधानसभा के पडरानी गांव में वहां के ग्रामीणों के बुलाने पर पूर्व मंत्री श्री राजा पीटर जी ग्रामीणों से मिलने पडरानी गांव पहुंचे। इस अवसर पर समस्त ग्रामीणों ने गांव में उत्पन्न विभिन्न समस्याओं से राजा पीटर जी को अवगत कराया। ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद राजा पीटर जी ने ग्रामीणों के साथ पूरे गांव का भ्रमण करने निकल पड़े। गांव भ्रमण के दौरान उन्होंने गांव की बदहाल सड़क एवं पानी टंकी खराब एवं गांव में शमशान स्थल तक जाने का सड़क नहीं है यह देखकर कहा कि सिर्फ यह गांव ही नहीं समूचा विधानसभा सरकारी उपेक्षा का शिकार है। हर जगह जनता इसी तरह की विभिन्न समस्याओं से परेशान है ग्रामीणों द्वारा बार-बार लिखित आवेदन के बाद भी सुनने वाला कोई नहीं है।उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि अब परेशान होने की आवश्यकता नहीं है आप सब आने वाले विधानसभा चुनाव में मेरा साथ दे मैं विधानसभा की तकदीर और तस्वीर बदल दूंगा इस अवसर पर समस्त ग्रामीण जनता वहां उपस्थित थी।

![]()









Leave a Reply