जल सत्याग्रह का राजा पीटर ने किया समर्थन |


पिछले दिनों बुंडू के बड़ा तालाब के सौंदर्यकरण कार्य में हो रहे गड़बड़ियों को लेकर राजकिशोर कुशवाहा के नेतृत्व में आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़ा तालाब में जल सत्याग्रह आंदोलन किया ।आंदोलन की खबर प्रकार पूर्व मंत्री राजा पीटर बड़ा तालाब पहुंचे और आंदोलनकारी का हाल-चाल लिया तथा चल रहे आंदोलन की जानकारी भी ली । उन्होंने मौके पर पहुंचे अनुमंडल पदाधिकारी और बुंडू नगर प्रशासन के अधिकारियों से भी बातें की और कहा की बड़ा तालाब बुंडू वासियों के जललपूर्ति का मुख्य स्रोत है इसलिए तालाब का सौंदर्यकरण तो होना ही चाहिए साथ ही साथ इसके साफ सफाई का भी मुक्कमल प्रबंध होना चाहिए ‌।श्री पीटर ने अधिकारियों को यह भी कहा कि तालाब के सौंदर्यकरण हेतु चल रहे कार्य में किसी भी स्तर की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । लगे हाथ उन्होंने बुंडू नगर प्रशासक के कार्यशैली पर भी सवाल खड़ा किया ,कहा कि आज बुंडू एक ऐसा क्षेत्र बन गया है जहां भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर एफआईआर होता है और स्थानीय विधायक विकास कुमार मुंडा इन तमाम मुद्दों पर आंखें बंद किए बैठे हैं। राजा पीटर ने राज्य सरकार पर भी निशाना साधा कहा कि प्रदेश की सरकार अपने को आदिवासियों का हितेषी बताती है जबकि इसी बुंडू क्षेत्र में अनेकों सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन हेतु केवल और केवल गैर आदिवासी ठेकेदारों का चयन किया गया है जो की अपने आप में संदेह का करण बनता है। बड़ा तालाब पहुंचे अधिकारियों से वार्ता के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर भरोसा जताते हुए आजसू के राज किशोर कुशवाहा ने कहा की बुंडू नगर प्रशासन को तमाम गड़बड़ियां को सुधारने का अवसर दिया जा रहा है यदि वे बताए गए अनियमितताओं की जांच करवा कर ठोस कार्रवाई करते हैं तो ठीक है ,वर्ना आगे और व्यापक पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल नगर प्रशासन के आश्वासन पर चल रहे आंदोलन को स्थगित किया जाता है। पूर्व मंत्री राजा पीटर ने श्री कुशवाहा की तारीफ की और उन्हें धन्यवाद दिया कहा कि वे जन मुद्दों को लेकर हमेशा मुखर रहते हैं ‌। मौके पर आजसू नेता भय भंजन महतो,हरिहर महतो, योगेश्वर महतो सहित दर्जनों आजसू नेता एवं बुंडुवासी मौजूद रहे।

Loading

1 Comments

Leave Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *