राजा पीटर और बाबूलाल मरांडी की मुलाकात, आगामी चुनाव को लेकर हुई चर्चा

रांची: तमाड़ से एनडीए के प्रत्याशी राजा पीटर ने आज बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की. यह बैठक मोरहाबादी स्थित बाबूलाल मरांडी के आवास पर हुई. चर्चा का मुख्य विषय आगामी विधानसभा चुनाव में रणनीति तैयार करना रहा. राजा पीटर, जिन्होंने हाल ही में जदयू ज्वाइन किया है, को पार्टी ने तमाड़ सीट से उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतारा है. राजा पीटर का नाम 2009 के तमाड़ उपचुनाव में सुर्खियों में आया था, जब उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को मात दी थी. यह उपचुनाव पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा की हत्या के बाद खाली हुई सीट पर हुआ था, और शिबू सोरेन की जीत की उम्मीद थी, लेकिन राजा पीटर ने उन्हें हराकर एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर किया था.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *