बुंडू के बिचाहातू पंचायत के सैकड़ो लोगों ने राजा पीटर का दामन थामा |


दिनांक 17. 10. 2024 को बुंडू के बिचाहातू पंचायत के सैकड़ो लोगों ने पूर्व मंत्री राजा पीटर का दामन थाम लिया। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि तमाड़ विधानसभा क्षेत्र का विकास पिछले 10 वर्षों से रुक गया है ।वर्तमान विधायक सिर्फ कागजों पर योजनाएं बना रही है। वक्ताओं ने पूर्व मंत्री राजा पीटर के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि तमाड़ में पावर ग्रिड नहर योजना शिक्षा सड़क पुलिया सहित स्वस्थ एवं अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध थी इसलिए इस बार परिवर्तन जरूरी हो गया है ।इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजा पीटर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि तमाड़ विधानसभा क्षेत्र को देश के पटल पर आदर्श विधानसभा के रूप में स्थापित करना मेरा सपना है श्री पीटर ने कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो पलायन को रोकते हुए हर खेत में पानी पहुंचाना पहला कदम होगा ताकि किसान भाइयों एवं बहनें सालों भर खेती कर आत्मनिर्भर बन सके श्री पीटर ने इस अवसर पर सभी लोगों को माला पहनकर स्वागत किया इस अवसर पर सर्वश्री चौधरी महतो मंटू महतो सुरेंद्र कोयरी समल महतो दिवाकर महतो, रमेश महतो और अटकू चौधरी ,धीरेन कोयरी, रंजीत मुंडा ,रघुनाथ पातर मुंडा। किरण देवी, रूपम देवी ,असीम तिर्की ,प्रवीण जगत, पाल दिलेश्वर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Loading

1 Comments

Leave Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *