
पूर्व मंत्री राजा पीटर अपने समर्थकों के साथ बुंडू के मछुआ टोली पहुंचे, जहां उन्होंने बाउरी मछुआ के श्राद्ध कर्म भोज में हिस्सा लिया। उन्होंने परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की और इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर राजा पीटर के साथ कई स्थानीय लोग और समर्थक भी मौजूद थे। राजा पीटर ने कहा कि वे अपने क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ रहे हैं और आगे भी उनकी सेवा करते रहेंगे।
![]()