पूर्व मंत्री राजा पीटर ने अपने समर्थकों के साथ पेराईडीह के धुर्वा मोड़ में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक भी उपस्थित रहे। राजा पीटर ने रावण दहन की परंपरा का महत्व बताते हुए कहा कि यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और हमें इससे प्रेरणा लेकर अपने जीवन में सच्चाई और ईमानदारी के मार्ग पर चलना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लोगों से एकजुटता और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को एकजुट करते हैं और हमें अपनी सांस्कृतिक धरोहर को संजोए रखने की प्रेरणा देते हैं। रावण दहन के बाद राजा पीटर ने लोगों के साथ मुलाकात की और उन्हें विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।
साथ मे पूर्व जिला परिषद धनंजय स्वासी प्रेमानंद महतो, बिष्णु देव महतो सुजीत महतो महतो रितिक महतो बजरंग महतो दिवाकर महतो शक्ति महतो लक्ष्मण कोइरी रमेश महतो सतेन्द्र नाथ, महतो सत्यनारायण मुण्डा सुधीर महतो,आदि शामिल था
![]()









Leave a Reply