
मेदिनीनगर (पलामू):
पलामू जिला में गहरा शोक तब व्याप्त हो गया जब जेलर सुबोध कुमार उर्फ बबलू की माताजी स्वर्गीय कौशल्या देवी का सोमवार को अचानक निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं और इलाजरत थीं। उनका निधन सोमवार को एकादशी के शुभ दिन अहले सुबह हुआ।
स्वर्गीय कौशल्या देवी एक मृदुभाषी, मिलनसार और सेवा-भावना से परिपूर्ण महिला थीं। वे समाज के जरूरतमंद और दीन-दुखियों की मदद में हमेशा आगे रहती थीं। उनके निधन से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे वेलवाटिका मुहल्ला और मेदिनीनगर शहर के लोगों में गहरी शोक की भावना है।
कौशल्या देवी अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके परिवार के कई सदस्य विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए झारखंड राज्य की सेवा कर रहे हैं।
उनकी शवयात्रा उनके वेलवाटिका स्थित आवास से निकाली गई, जो पप्पू कॉलोनी स्थित श्मशान घाट तक गई, जहां उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। उन्हें मुखाग्नि उनके इकलौते पुत्र जेलर सुबोध कुमार ने दी।
अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में उनके परिजन, मुहल्ले के लोग, सामाजिक कार्यकर्ता तथा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।
![]()














Leave a Reply