
लातेहार, महुआडांड़। उपायुक्त के निर्देशानुसार प्रखंड महुआडांड़ में 07 जून 2025 को फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के माध्यम से कृषकों के बीच जीराफुल धान बीज वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
वर्ष 2025-26 के पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्रखंड में 1500 एकड़ भूमि पर जीराफुल धान की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस योजना को जेएसएलपीएस, फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी और कृषि विभाग के संयुक्त समन्वय से क्रियान्वित किया जा रहा है।
प्रत्येक कृषक को 20 किलोग्राम जीराफुल धान बीज मात्र ₹52 प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध कराया जा रहा है। वर्तमान में फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के पास 8000 किलोग्राम बीज का स्टॉक उपलब्ध है।
महुआडांड़ प्रखंड के सभी कृषकों से अपील है कि वे इस योजना का लाभ उठाएं एवं जीराफुल धान की खेती को बढ़ावा दें। बीज वितरण फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी कार्यालय, जेएसएलपीएस कार्यालय एवं प्रखंड कार्यालय महुआडांड़ से किया जा रहा है।
बीज वितरण कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के BOD सदस्य एवं जेएसएलपीएस के कर्मियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने समन्वय स्थापित कर वितरण कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
![]()














Leave a Reply