
बरहरवा। उपायुक्त के निर्देश पर बोरियो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन सीएचसी प्रभारी डॉ. साकेत सानू ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है, जिससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है।
शिविर में स्वास्थ्य कर्मियों, राजनीतिक दलों के सदस्यों तथा शिक्षकों सहित कुल 18 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जेठा टुडू, पूर्व सांसद प्रतिनिधि स्टीफन मुर्मू, रिजवान अंसारी और सहायक अध्यापक संदीप सौरव शामिल थे।
सीएचसी प्रभारी डॉ. साकेत सानू ने कहा कि रक्तदान से घबराने की जरूरत नहीं है, यह न सिर्फ दूसरों की जिंदगी बचाने में मदद करता है, बल्कि दानकर्ता के शरीर में नई ऊर्जा का संचार भी करता है।
इस अवसर पर बीपीएम विष्णु भगत, डॉ. विवेक भारती, डॉ. पंकज, डॉ. बिनोद कुमार, लैब टेक्नीशियन मिठू कुमार, फार्मासिस्ट सुमन कुमारी, मनीष कुमार समेत कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
![]()









Leave a Reply