दिल्ली में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल की तैयारी पूरी, कल युद्ध जैसे हालात से निपटने का अभ्यास

नई दिल्ली, 06 मई 2025
राष्ट्रीय राजधानी में सिविल डिफेंस की मॉक ड्रिल का आयोजन कल किया जाएगा, जिसके लिए आज एक अहम समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य युद्ध जैसी आपात परिस्थितियों में नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने, बचाव कार्यों के समन्वय, तथा आमजन को प्राथमिक सुरक्षा उपायों का प्रशिक्षण देना है।

ड्रिल के दौरान नागरिकों को यह सिखाया जाएगा कि एयरस्ट्राइक, मिसाइल हमले या रासायनिक हमलों जैसी स्थितियों में कैसे स्वयं को सुरक्षित रखा जा सकता है। इसमें बंकर में छिपने, प्राथमिक चिकित्सा देने, अलर्ट सिस्टम की पहचान, और निकासी प्रक्रिया जैसे विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, इस अभ्यास के मद्देनज़र रूस से ब्रह्मोस मिसाइल से लैस एक युद्धपोत भारत आ रहा है, जो अभ्यास के दौरान रणनीतिक प्रदर्शन में भाग लेगा। यह भारत-रूस के सैन्य सहयोग और रणनीतिक साझेदारी को भी दर्शाता है।

ड्रिल में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड, सिविल डिफेंस वालंटियर्स एवं अन्य आपातकालीन सेवाएं भाग लेंगी।

Loading

Leave Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *