लातेहार में वैज्ञानिक पद्धति से लाह उत्पादन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

लातेहार। जिले में वैज्ञानिक पद्धति से लाह उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विभागीय स्वीकृत योजनांतर्गत (वित्तीय वर्ष 2024-25) मंगलवार को चंदवा प्रखंड के कृषि फार्म में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण का आयोजन सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिo लातेहार के द्वारा किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला सहकारिता पदाधिकारी श्रीमती जगमनी टोपनो ने की।

किसानों को दी गई आधुनिक तकनीकी जानकारी
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान लाह उत्पादन में आधुनिक वैज्ञानिक विधियों के उपयोग की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि उन्नत तकनीकों को अपनाकर किसान अपनी उपज को अधिक लाभकारी बना सकते हैं। इसके तहत किसानों के बीच लाह किट एवं स्प्रे मशीन का वितरण भी किया गया, जिससे वे लाह उत्पादन को प्रभावी रूप से कर सकें।

प्रमुख अधिकारियों और वैज्ञानिकों की उपस्थिति
इस कार्यक्रम में सहकारिता प्रसार पदाधिकारी श्री सुदर्शन प्रसाद, श्री ओसिस मुर्मू, श्री सत्येंद्र कुमार, खुशबू कुमारी, ध्रुव कुमार, हेमंत शर्मा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं, रांची स्थित सिद्धकोफेड (SIDHOFED) से आए वैज्ञानिक श्री सौरव राठौर, श्री दिलीप कुमार सिंह एवं श्री S.N. वैध्य ने किसानों को लाह उत्पादन की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी।

लाह उत्पादन में नई संभावनाएं
कार्यक्रम में उपस्थित विशेषज्ञों ने बताया कि वैज्ञानिक विधियों से लाह उत्पादन को बढ़ावा देकर किसान अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सकते हैं। इस प्रशिक्षण के माध्यम से किसानों को उन्नत बीज, आधुनिक उपकरणों और बेहतर प्रबंधन तकनीकों के बारे में जागरूक किया गया।

यह कार्यक्रम लाह उत्पादकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा और उन्हें वैज्ञानिक दृष्टिकोण से खेती करने की प्रेरणा देगा।

Loading

Leave Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *