खूँटी में निशुल्क सामुदायिक मानसिक स्वास्थ्य सेवा शिविर का सफल आयोजन

खूँटी, तिरला

संजीवनी ग्राम ट्रस्ट के तत्वावधान में, बिरसा विकास समिति महासचिव एवं पूर्व मंत्री राजा पीटर, ट्रस्ट की संयोजक आरती कुमारी तथा काके स्थित रिनपास के सहयोग से खूँटी जिले के यू.एम. किड्स गार्डन, तिरला में मिर्गी एवं मानसिक रोगियों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

ट्रस्ट द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस शिविर में सैकड़ों की संख्या में मरीजों ने पहुँचकर निःशुल्क परामर्श एवं उपचार का लाभ उठाया। शिविर की पुनः शुरुआत से गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों में उत्साह देखा गया।

संयोजिका आरती कुमारी ने बताई कि यह निःशुल्क चिकित्सा शिविर अब प्रत्येक माह के अंतिम मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। जिससे कोई भी जरूरतमंद मरीज बिना किसी शुल्क के उपचार प्राप्त कर सकेगा।

पूर्व मंत्री राजा पीटर ने समर्थकों और समाजसेवियों से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस कार्यकर्म की जानकारी जन-जन तक पहुँचाएँ ताकि अधिक से अधिक मरीज इसका लाभ उठा सकें।

Loading

1 Comments

  1. Reply

    Alright alright alright! 5sbetwin surprised me, honestly. Good selection and the site’s easy to navigate. Give it a whirl, why not? Here’s the link: 5sbetwin

Leave Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *